रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद मंडल कारा में बंद बिचारा धीन कैदी मनोज कुमार के द्वारा सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में जोरदार हंगामा किया गया। बाद में पुलिस के जवानों एवं चिकित्सक के समझाने बुझाने के बाद हंगामा शांत हुआ। चेक बोनंस के मामले में पिछले करीब 4 महीने से अधिक दिनों से मंडल कारा में बंद कैदी मनोज कुमार का इलाज पटना में चल रहा था। आज मनोज कुमार को मंडल कारा से पटना के लिए डॉक्टर ने रेफर किया लेकिन मनोज कुमार को इलाज के लिए पटना नहीं ले जाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां कैदी मनोज कुमार ने जमकर हंगामा किया। इस बाबत पुलिस के जवान ने बताया कि कैदी की मांग है कि मुझे पटना इलाज के लिए ले जाया जाए। चिकित्सक का भी कहना है कि उनका इलाज पटना से चल रहा है पटना इलाज के लिए ले जाने के लिए बोर्ड का गठन किया जाता है जो अब तक नहीं हुआ है। 40 दिन पूर्व वोर्ड का गठन हुआ था। इसी मामले को लेकर कैदी मनोज कुमार पटना इलाज के लिए ले जाने की मांग कर हंगामा करने लगे।
बाईट हंगामा कर रहा है कैदी।
बाईट पुलिस जवान ।वाइट चिकित्सक




