रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद शहर के बीचो-बीच गुजरने वाला राजकीय उच्च पथ के चौड़ीकरण का कार्य के दौरान महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने के खिलाफ दर्जनों महादलित महिलाओं ने जिलाधिकारी के समक्ष न्याय के गुहार लगाई। समाहरणालय पहुंचे लोगों की मांग थी कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन के द्वारा घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। हम लोगों को घर तोड़कर बेघर कर दिया गया है। इस ठंड के मौसम में हम लोग परिवार के साथ कहां रहेंगे। जो थोड़ा बहुत जगह बचा है उसे हम लोगों के पीछे वाले जो लोग हैं वे लोग हटाने पर आतुर हैं। ऐसी स्थिति में हम लोग सड़क पर आ गए हैं। हम लोगों के समक्ष में भी नहीं आ रहा है कि आखिर जाएं तो जाएं कहां। इसलिए आज हम लोग जिलाधिकारी से गुहार करने आए हैं कि हम लोगों का रहने के लिए थोड़ा सा ठिकाना दिया जाए ताकि पूरे परिवार के साथ हम लोग इस ठंड के मौसम में रात गुजार सके। जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे महादलित परिवार के लोग के बीच खासा आक्रोश देखा जा रहा था। इस बाबत बेघर हुए महिलाओं ने कहीं की जिलाधिकारी अगर हम लोगों के बातों पर ध्यान नहीं देते हैं तो हम लोग उनके सामने ही पूरे परिवार के साथ धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।
Byte – गुहार लगाती महिलाएं




