प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में पिकअप की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। घटना 12 दिसंबर की सुबह भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला गांव में घटी थी। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 12 मुसहरी टोल निवासी त्रिलोकी दास के लगभग 47 वर्षीय पुत्र राजदेव दास के रुप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजदेव दास 12 दिसंबर की सुबह अपने गैरेज की दुकान से खाना खाने घर जा रहा था तभी पिकअप वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घर वालों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद 14 दिसंबर को परिजनों ने घायल को घर ले गए । घर ले जाने के बाद शुक्रवार की सुबह घायल की मौत हो गई। घायल की मौत होने की सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाइट- परिजन




