वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्याम रजक का पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत !

SHARE:

अभिषेक कुमार

गया। राजद के बरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्याम रजक आज गया के सर्किट हाउस पहुचे । सर्किट हाउस पहुचने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी कहते थे कि बड़का झूठा पार्टी है , बड़का झूठा पार्टी तो वो खुद है , और कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएँगे समझौता नही करेंगे । लेकिन समझौता कर के खुद नीतीश कुमार मिट्टी में मिल गए । उन्होंने यह भी कहा कि यूपी हो या और कही अब भाजपा की सरकार कही नही बनेगी । उन्होंने ने प्रधान मंत्री नरेंद्र पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा का अब कोई विकल्प नही है मोदी जी अकेले क्या करेंगे ।

कहते थे कि चाय बेचने आये है मोदी जी चाय बेचते बेचते देश को ही बेच दिए , और इनके सरकार में सिर्फ अफसरशाही हो गया है । इनके सरकार में आम जनता के सुनने वाला कोई भी नही है । उन्होंने यह ही कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए एमएसपी घोषणा की लेकिन उस एमएसपी की किसानों को दाम नही मिला । पैक्स को भी सी सी नही हुआ । सी सी नही होने के कारण पैक्स भी पूरी तरह से काम नही कर पाया जिनके कारण आज किसानों की हालत बहुत ही बेहाल है । और स्कूलों की भी स्तिथि बेहाल है इन्ही सब सवालों को लेकर राजद पार्टी की ओर से महगाई और बेरोजगारी को लेकर हमारी पार्टी कार्यक्रम करने जा रहे है अभी कार्यक्रम की तिथि तय नही की गई । तिथि 15 दिनों में तय की जाएगी तो कार्यक्रम किया जाएगा । और हमलोग आंदोलन करेंगे क्योंकि आंदोलन के बिना सरकार सुनने वाली नही है । उन्होंने चिराग पासवान के आशिर्बाद यात्रा पर भी टिप्पणी देते हुए कहा कि चिराग पासवान के साथ जनतादल यू और भाजपा ने जिस तरह से अन्याय करने का काम किया है । और जिस तरह से चिराग पासवान जनता के बीच जा रहे है और जनता उन्हें चाह रही है । कल जिस तरह से उनके यात्रा में जनता के उल्लास देखा गया , उस तरह से लग रहा है कि जनता उन्हें चाह रही है और जनता उनके साथ है ।और साथ ही साथ राजद परिवार भी उनके साथ है ।

Join us on:

Leave a Comment