एनआईए की टीम द्वारा दिन भर चली जिले के विभिन्न जगहों पर जांच तीन हिरासत में!

SHARE:

रिपोर्ट :- ब्रजेश दुबे

कैमूर जिले में राष्ट्रीय एजेंसी ने कार्रवाई की है जहां जिले के अलग-अलग जगहों पर एनआईए की छापामारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि बुधवार की रात से ही लगातार छापेमारी जा रही थी। जहां जिले की विभिन्न जगहों पर रेड चला । एनआईए का अधिकारियों द्वारा कई टीम बनाकर अधौरा बीठवार सहित भभुआ शहर के कई प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी किया गया है। भभुआ में दो प्रिंटर्स के दुकानों के साथ कई ठिकानों पर रेड चली है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वही रेड खत्म होने पर लकी प्रिंटर्स के मालिक हक साहब ने बताया कि मेरे यहां से चार से पांच घंटे एनआईए टीम की रेड चली लेकिन एनआईए को कुछ भी आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुआ है सिर्फ उन्हें एक हार्ड डिस्क मिला है जिसे वह ले गए हैं वहीं एनआईए के द्वारा मीडिया को कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें