नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामलों में सी बी आई द्वारा लाभुक कर्मियों से पूछताछ में लालू परिवार की सच्चाई होगी उजागर-विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

ए के इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा हासिल सभी जमीन लालू परिवार के हबाले,

भ्रष्टाचार औऱ सबूत आमने सामने रहने के कारण सभी को मिलेगी सजा,

गाल बजाने से नहीं मिटेगी सच्चाई,

पटना 20 नवंबर 2023

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला में सी बी आई द्वारा लाभुक कर्मचारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाये जाने पर कहा है कि दर्जनों अधिकारियों औऱ कर्मचारियों से पूछताछ में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की संलिप्तता की सच्चाई देश औऱ राज्य की जनता के सामने उजागर होगी।रेल मंत्रालय के अधिकारियों समेत सोनपुर, दानापुर डिवीज़न के कर्मियों को 21नवम्बर से 25 नवंबर के बीच सी बी आई द्वारा पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि 2004-09 की अवधि में रेल मंत्री रहते हुए लालूजी ने नौकरी देने के बदले लोगों से जमीन ली।इनके परिवार के लोगों औऱ सहकर्मियों के द्वारा लाभुकों को बुलाकर उनसे नौकरी का सौदा किया जाता था औऱ जमीन ली जाती थी।सभी जमीन ए के इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के नाम की जाती थी जिसे इनके परिवार के सदस्यों के नाम ट्रांसफर किया जाता था।इस कंपनी की हैसियत करोडों में थी परंतु तेजस्वी यादव द्वारा इसे मात्र 4 लाख में खरीदा गया।

श्री सिन्हा ने कहा कि हाल ही में उस कम्पनी के पुराने मालिक अमित कात्याल को प्रबर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने के बाद महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।ये व्यापारी थे औऱ लालूजी-तेजस्वी जी के सहयोगी के रूप में कार्यरत थे।

श्री सिन्हा ने कहा कि अभीतक स्वयं अथवा इस मामले में अन्य अभियुक्त किसी ने भी अपने निर्दोष होने का सबूत नहीं दिया है।यहाँ तक कि तेजस्वी यादव ने अपने150 करोड़ के दिल्ली के बंगले के बारे में नहीं बताया है कि वे कैसे इसके मालिक बने।अब जब भ्रष्टाचार मामला और सबूत आमने सामने है तो गाल बजाकर केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे है।

श्री सिन्हा ने कहा कि इस मामले में सभी को सजा मिलना निश्चित है क्योंकि सी बी आई और ई डी द्वारा कार्रवाई में फिजिकल, डिजिटल और ओरल साक्ष्य मिले हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को गारंटी दी है कि किसी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जायेगा।अब आई एन डी आई ए गठबंधन के सभी दागी और भ्रष्टाचारी नेता परेशान हैं।उन सभी को जेल जाने का डर सता रहा है।

Join us on:

Leave a Comment