बाढ़ के पानी मे डूबने से दो बच्चों की मौत,विरोध में ग्रामीणों ने NH को किया जाम!

SHARE:

रिपोर्ट : अरविंद कुमार

नालंदा। पेट की भूख को शान्त करने के लिए निकले दो बच्चे बाढ के पानी में डूब गए हैं गये है। पानी में डूबने से दोनो की मौत हो गयी है। जबकि एक बच्ची को सुरक्षित ग्रामीणों ने निकाला है। दरअसल सुगौली प्रखंड के तकरीबन सभी गांव बाढ से घिरे है। ग्रामीण उच्चे स्थान पर शरण लिये हुए है। तीन दिनों से भूखे बच्चे घर खाना खाने जा रहे थे कि बाढ के पानी में डूब गये है। बच्चों के शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला है। सुविधा और राहत नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण बच्चों की मौत से आक्रोशित होकर राष्ट्रीय उच्चपथ 28 ए को जाम किया है। घटना सुगौली के चिलझपटी गांव 

की है। ग्रामीणों के एनएच को जाम करने से सैकडों गाडियां खडी हो गयी है। सूचना पर सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहूंचकर ग्रामीणों के आक्रोश को शान्त कराने में जुटे है।

आपको बता दे कि सुगौली नगर परिषद समेत ग्रामीण इलाके में बिगत 10 दिनों से सिकरहना नदी बाढ़ की कहर बरपा रही है वही सुगौली के भवानीपुर में बाढ़ ने त्राहिमाम मच्चा दिया है जहां भवानीपुर के 2 दर्जन घर को सिकरहना नदी अपनी आगोश में ले किया।तो बेघर लोगो के पास भुखमरी एवम चीखपुकार के अलावा कुछ न बचा है।तो दूसरी तरफ सुगौली रेल स्टेशन ,थाना,समेत दूरसंचार कार्यालय समेत नगर पंचायत जलमग्न है।वही नगर पंचायत में कई दिनों से जलजमाव को लेकर जमाव की पानी अब दुर्घन्ध देना बीमारी के बुलावे का भय सता रहा है।

Join us on:

Leave a Comment