जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अपीलीय वादों की सुनवाई की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ट में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीयवादों की सुनवाई की गयी।
जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 11 मामले जिला पदाधिकारी के समक्ष प्राप्त हुए, जिसमें 02 पर आदेश हुआ है, जिसमें अंचल अधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला परिमार्जन से संबंधित तथा कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. का 01 मामला नल जल पानी की समस्या से संबंधित है, जिसका निष्पादन किया गया है।
शेष 09 मामलों में अंचल अधिकारी, मोदनगंज का 02 मामला सभी के 01 मामला नाला निर्माण से संबंधित एवं 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर का 02 मामला दोनों भूमि अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का 01 मामला भूमि अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, हुलासगंज का 02 मामला जिसमें 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित एवं 01 मामला भूमि मापी से संबंधित तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, जहानाबाद का 02 मामला, जिसमें 01 सरकारी वाहन का मानदेय निर्धारण करने से संबंधित एवं 01 मामला प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में किस्त भुगतान से संबंधित है।
जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment