रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विजय कुमार सिन्हा को अपने हैसियत देखनी चाहिए हमारे नेता नीतीश कुमार सही ढंग से सरकार चला रहे हैं। जब सही ढंग से सरकार चल रही है तो विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है। वैसे नेता प्रतिपक्ष का मैं नोटिस नहीं लेता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई जोड़ का नेता बिहार में नहीं है। जिस तरह से देश स्तर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जोड़ का कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सही ढंग से हर क्षेत्र में तेज रफ्तार से कम कर रही है। वही उन्होंने भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि बीमार कौन नही पड़ता है। पीएम मोदी बीमार नही पड़ते है क्या ? दरअसल सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव शहर के निजामुद्दीनपुर में एक श्रादकर्म में पहुंचे थे जहां मीडिया से बातचीत करने के दौरान उक्त बातें कही है।
Byte – सुरेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री बिहार सरकार




