नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय बखरी थाना क्षेत्र में श्री श्री कृष्ण गौशाला मेला की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने के लिए रंग-रोगन करने में लगे हुए हैं। इससे लिए मंदिर परिसर के अलावा नगर क्षेत्र में स्वागत द्वार को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मेला के संबंधी जानकारी देते हुए गौशाला के पदेन अध्यक्ष सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरव,मेला के संयोजक मनोज चौधरी, गौशाला के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, कुस्ती संयोजक दिलीप केशरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण साह, अभिमन्यु केशरी, रामदयाल केशरी आदि ने बताया कि तीन दिवसीय गौशाला मेला की शुरुआत 20 नवंबर को वैदिक अनुष्ठान के साथ होगी, जबकि दोपहर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है। वही 21 एवं 22 नवंबर को ख्याति प्राप्त महिला एवं पुरूष अंतर्राज्यीय पहलवानों के द्वारा दंगल कुश्ती कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से रखा गया है। रात्रि में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेला को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए मीना बाजार एवं झुला लगाया गया है।




