नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में आयोजित महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान में विश्व कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्मदास साहब ने हिस्सा लिया
बेगुसराय जिला के प्रसिद्ध और प्रख्यात तीर्थस्थल सिमरिया धाम में महाकुंभ के दुसरे शाही स्नान में विश्व कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के तत्वावधान में शाही स्नान के दौरान संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब के नेतृत्व सैंकड़ों संतों महंथो साधु साध्वी आदि ने भाग लिया। इस मौके पर संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक सह लक्ष्मीपुर बगीचा, रोसड़ा कबीर मठ के पीठाधीश आचार्य महंथ दीप नारायण साहब, अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, अंतर्राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा० सुधीर पासवान,नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंथ हनुमान दास,हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम आजाद,प० बंगाल के महंथ नरसिंह दास, नेपाल के महंथ राम चरित्र दास, राघोपुर,वैशाली के महंथ गौरीशंकर दास, बंगाल के साध्वी चन्द्र बिन्दु, साध्वी जानकी दासीन , बेगुसराय जिला अध्यक्ष महंथ राम बहादुर दास, कोयला मोहन, बखरी के महंथ महेंद्र दास,कैथ के महंथ राम सेवक दास, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद थे। आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि मिथिलांचल माता सीता का जन्म स्थली है। सिमरिया धाम पवित्र तीर्थ स्थल है। इस महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान से माता सीता जैसा चरित्र मना जाता है। डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि अर्द्धकुंभ में हिन्दुस्तान के बड़े बड़े विद्वान और ज्ञानियों के प्रवचन रूपी गंगा में डुबकी लगाने से बड़ा से बड़ा पापी भी निर्मल चरित्र का स्वामी हो जाता है ठीक उसी तरह जिस तरह बाल्मिकी जी महात्मा नारद का प्रवचन सुनकर डकैत से ब्रह्म के समान हो गया। सभी स़त महंथ साध्वी सती आदि गंगा में स्नान किया और कबीर मठ फुहिया – सिमरिया धाम में भंडारा किया तत्पश्चात सभी संतों महंथो का प्रवचन और भजन सुनकर स्वर्ग का अनुभव प्राप्त किया।




