कैमूर में किसानों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर भारतमाला परियोजना का किया विरोध उचित मुआवजे की मांग

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भारतमाला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस वे एनएच 219 बायपास एवं एन एच 319 ए चौड़ीकरण में प्रस्तावित देय मुआवजा से किसान सहमत नहीं है। किसानों ने यह सर्वसम्मति से तय किया है कि जब तक उचित मुआवजा एवं सड़क के दोनों तरफ खेती करने के लिए सहायक पथ का प्रावधान नहीं किया जाता तब तक हम अपनी जमीन देने के लिए सहमत नहीं है।शुक्रवार को किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए पटेल चौक से कलेक्ट्रेट तक प्रतिरोध मार्च निकला।सरकार के विरोध में नारेबाजी की।इसप्रतिरोध मार्च का नेतृत्व किसान संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय और संचालन पशुपतिनाथ सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अभिमन्यु सिंह द्वारा किया गया।जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे ने कहा कि भारतमाला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस वे एनएच 219 बायपास एवं एन एच 319 ए चौड़ीकरण में प्रस्तावित देय मुआवजा से किसान सहमत नहीं है।इस मौके पर प्रो. कमला सिंह,अमित रंजन, राजू सिंह, दीपांकर चौबे,प्रभात सिंह, ध्रुव तिवारी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment