कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी का परिचय पत्र निर्गत करने के लिए कैमूर के विनोद सिंह कलेक्ट्रेट का चक्कर लगा रहे हैं।इस मामले में भभुआ थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र विनोद सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी का परिचय पत्र निर्गत करने के लिए आवेदन देने के बावजूद अभी तक परिचय पत्र निर्गत नहीं किया गया है। जिसकी वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कलेक्ट्रेट आने के बावजूद परिचय पत्र कब तक निर्गत किया जाएगा। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही हैं।करीब चार माह से परिचय पत्र बनवाने लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सभी कागजातों के साथ परिचय पत्र निर्गत करने हेतु आवेदन किए जाने के बावजूद परिचय पत्र निर्गत करने में टालमटोल किया जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा उचित जानकारी नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। इस मामले में अविलंब परिचय पत्र निर्गत करने की मांग जिला प्रशासन से विनोद सिंह ने की है।




