जनता दल का 25वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट!

नवादा। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के 25वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक सिल्वर जुबली के रूप में जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नवादा विधायिका विभा देवी ने केक काटकर पार्टी 25वां स्थापना को रजत जयंती के रूप में मनाया। इस दौरान राज्य कार्यालय में मनाई जा रही जयंती समारोह का लाइव प्रसारण उपस्थित लोगों को एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जयंती समारोह का उद्घाटन किया एवं उनके संबोधन को लोगों ने सुना।

जयंती समारोह जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में गर्मजोशी के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया गया था, तब से अब तक विभिन्न उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए बिहार की जनता का दिलों में विश्वास बनाए रखने में आज भी सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी नवादा जिले में जनता के हर सुख दुख में सहयोग करते रही है। जनता ने भी अपना आशीर्वाद देकर पार्टी के तीन विधायक देने का काम किया है। हमारे लोग हर आपदा में जहां सरकार लाचार सी दिखाई देती है। हमारे लोग जनता का भरपूर सहयोग करते हैं। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत प्रखंड एवं जिला परिषद के तमाम पदों पर विजय प्राप्त करना जरूरी है। विधायक विभा देवी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ डूबी हुई है। इस सरकार में न सुनवाई होती है और ना कार्रवाई होती है। आम जनता परेशान है इसलिए जब तक राजद की सरकार नहीं बनेगी तब तक बिहार और जिले का कल्याण नहीं होगा। इस 25वीं जयंती के अवसर पर सभी लोगों ने संकल्प लिया कि इस गिरी हुई सरकार को उखाड़कर जनता की सरकार बनाकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अधिकतम ऊर्जा एवं समय लगाएंगे। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना ने कहा कि पार्टी की जयंती जिले प्रखंड एवं पंचायतों में राजद के लोगों जैसे घरेलू समारोह मनाते हैं उसी प्रकार उत्साह एवं पर्व के रूप में मना रहे हैं। आने वाले समय में हमारी पार्टी जिले और बिहार में और मजबूत होकर जल्द ही सत्ता में आयेगी। हमारे नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment