बेगूसराय – फुलवड़िया में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार, छापेमारी जारी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

विहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोस के युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुरा घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा सोमवार की देर शाम घर के पास मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी जब वह रिचार्ज करा वापस लौट रही थी तो उसके पड़ोसी सुधीर कुमार उसे अपने घर के छत पर किसी बहाने से बुलाया और उसके साथ जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता की बड़ी बहन वहां पंहुची तो आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पंहुची और घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के द्वारा घटना की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी गई। हालांकि आरोप है कि पुलिस ने 12 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं किया। बाद में एसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया जहां उसका जांच चल रहा है। बताया जाता है कि आरोपी मेडिकल दुकान चलाता है और दोनों बहनों पर पहले से बुरी नजर रखें हुए था। पीड़िता की बहन ने बताया कि रिचार्ज करा लौटने के दौरान घर के छत पर बुलाया और रेप की घटना को अंजाम दिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि फुलवरिया थाना के 112 डायल को सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल गया। आरोपी उसका पड़ोसी हैं और मेडिकल दुकान चलाता है उसी ने छत पर बुलाया और बच्ची के साथ गलत कार्य किया है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है जो उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में जल्द ही चार्ज शीट दाखिल कर एसपीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
बाईट- पीड़िता की बहन
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment