पटना-बाढ़ में अलग अलग घटना में दो की मौत, एक को मारी गोली हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल में दो अलग अलग घटना में दो युवक की मौत हो गई, वहीं एक को गोली मार दी गई!
पहली घटना बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना की है जहाँ भीषण सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई ,प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएच-30A पर मंगल बार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग की मौत हो गई है। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए हैँ,
बताया जाता है कि घटना बेलछी पावरग्रिड के समीप एनएच-30A पर हुई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला निवासी आनंदी पासवान एवं पंकज कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक शेखपुरा से पटना जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही बेलछी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर परिजन को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
वहीं दूसरी घटना बाढ़ थाना के बिचली मलाही की है जहाँ एक युवक को गोली मार दी गई, दरअसल
बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही गांव में किराए के मकान में रह रहे 22 वर्षीय युवक जितेंद्र कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया,जिसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बाढ़ लाया गया। जहां प्रथम चिकित्सा के बाद गंभीर स्थति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक टेंपो चालक से किसी व्यक्ति को विवाद हो गया ।इसी बीच किसी अनजान ने गोली चला दी और गोली निर्दोष जितेंद्र को लग गई। जिसमें जितेंद्र बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए वही घटना की जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है अभी तक घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है नहीं मिल पा रही है।

बाइट :- स्थानीय, प्रत्यक्ष दर्शी महिलाएं

Join us on:

Leave a Comment