रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड को झूठ की यूनिवर्सिटी की संज्ञा देकर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि इस पार्टी में कोई यूनाइटेड नहीं है केवल एक नेता है जो पलटी मारते रहते हैं उन्होंने कहा कि जदयू में ना तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं प्रदेश अध्यक्ष को कुछ भी पता रहता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता दल यूनाइटेड की करारी हार होगी और भाजपा हर सीट पर जीतेगी सम्राट चौधरी ने कहा कि चाहे जनता दल यूनाइटेड के नेता या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ भी कहे लेकिन यदि चुनाव हो जाए तो नीतीश कुमार का सुपरा साफ हो जाएगा वहीं दूसरी ओर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर भी सम्राट चौधरी ने प्रहार किया और कहा कि लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री रहते हुए रेलवे को सबसे ज्यादा बेचने का काम किया सम्राट चौधरी ने अभी कहा कि नौकरी के बदले जमीन का जो घोटाला है वह लालू प्रसाद ने किया है इसलिए उन्हें भाजपा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है
बाइट सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष




