भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अमृत कलश लेकर रवाना हुए कार्यकर्त्ता!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार

नालंदा -आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आजादी का अमृत महोत्सव जन नेतृत्व की पहल के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने इसी उत्सव की निरंतरता में ‘ मेरी माटी मेरा देश अभियान’ के तहत रविवार को घर-घर से संग्रह मिट्टी भर अमृत कलश को लेकर नालंदा जिला से दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद की अगुआई में पटना के लिए रवाना हुए। रविवार को बीजेपी नालंदा जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद ने नालंदा जिलें के हर प्रखंडों से संग्रहित मिट्टी को पटना के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले लोगों के सम्मान के प्रतीक के रूप में प्रत्येक घर से देश की मिट्टी एकत्रित किया गया है। नई दिल्ली में बनाए जा रही अमृत वाटिका में इस मिट्टी को लगाया जाएगा।ताकि नालंदा जिले के जो भी लोग दिल्ली के अमृत वाटिका अपने जिले की मिट्टी की खुश्बू को महसूस कर सके।

बाइट। ई रविशंकर प्रसाद बीजेपी जिलाध्यक्ष
बाइट।महेंद्र यादव बीजेपी नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment