नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड बरौनी ने बखरी प्रखण्ड के पीएचसी में मरीज के बीच पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निश्चय मित्र बनकर 74 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार कीट दिया गया। कीट में पांच किलो आटा,दो किलो चावल,एक–एक किलो चना व मसूर दाल,आधा किलो सोयाबड़ी,आधा किलो शुद्ध घी समेत कई वस्तु शामिल हैं। कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी डा दीपक कुमार सिंह, बीएचएम सुरेंद्र कुमार,डा कृष्ण मुरारी,यक्ष्मा पर्यवेक्षक रंधीर कुमार ने सभी मरीजों को न्यूट्रीशन सपोर्ट के रूप में पौष्टिक आहार कीट प्रदान किया है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दीपक कुमार सिंह ने बताया कि निर्धन व गरीब तबके के टीबी मरीजों को न्यूट्रीशन सपोर्ट प्रदान करने के लिए प्रखंडों में निक्षय मित्र बनाने का अभियान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाया जा रहा है। इस दौरान 93 मरीजों को पौष्टिक आहार कीट उपलब्ध कराया गया है। जिन्हें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन बरौनी बेगूसराय ने निक्षय मित्र बन गोद लिया है। वही यक्ष्मा पर्यवेक्षक ने बताया कि बखरी पीएचसी में कुल इलाजरत 63 जबकि निजी किलनीक में इलाजरत 30 रोगियों सहित कुल 93 टीबी से ग्रसित व्यक्ति को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड बरौनी के द्वारा कीट उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से 19 प्राइवेट टीबी मरीज के नही आने से उनका कीट रखा रह गया। इस अवसर पर बीसीएम रतन कुमार,कमलेश कुमार,मुकेश कुमार,अर्चना कुमारी,मो राजा,शम्भू कुमार आदि उपस्थित थे।




