रिपोर्ट :- पंकज कुमार
जहानाबाद शहर के एक निजी हॉल में बढ़ई जनशक्ति मंच के बैनर तले शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह बढ़ई समाज के नेता विनय मिस्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाअध्यक्ष विवेक शर्मा उर्फ पिंटू ने की जबकि मंच का संचालन सतेंद्र कुमार ने किया। सम्मेलन के दौरान संगठन के नेताओं ने कहां की जाति जनगणना के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि हम लोगों के समाज की बिहार में कितनी आबादी है। जनगणना के अनुसार हम लोगों को सत्ता में भगधारी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह समाज काफी पिछड़ रहा है। जिसके कारण यह समाज अपेक्षित रहा जिसके कारण सता में भागीदारी नहीं मिल सका। लेकिन जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस बात की घोषणा कर रहे हैं की जिसकी जितनी आबादी, सत्ता में उतना ही उनकी भगधारी होगी। तो हम लोगों के समाज को भी सत्ता में भागीदारी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ई समाज का लकड़ी का कारोबार है जो आज के दिन अंतिम सांसे गिन रहा है। इस महंगाई के दौर में यह कारोबार बंद होने के कगार पर है। जिसके कारण बड़ी समाज बेरोजगार होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि जिस तरह से बुनकर समाज के लिए सरकार सरकारी कार्यालय में उनके द्वारा बनाए हुए सामान खरीद रही है इस तरह बढ़ई मिस्त्री के भी बने हुए सामान को सरकार सरकारी कार्यालय में उचित मूल्य पर खरीदे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि केंद्र सरकार ने एक योजना विश्वकर्म योजना चालू किया है। उसमें लोगों को श्रण देने की सुविधा है लेकिन सरकार से मांग करते हैं कि हम लोगों को बिना ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाए ताकि बढ़ई समाज की उन्नति हो सके। इन तमाम मांगो को लेकर हमलोग बिहार के अलग अलग जगहों पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे है और इस सम्मेलन के माध्यम से लोगो को जोड़ने और उनके अधिकारों को लोग जान सके और अधिकार लेने के लिए संघर्ष कर सकें। वही इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में बढ़ई समाज के लोग उपस्थित रहे।
Byte – विनय मिस्त्री,बढ़ई समाज के नेता सह अधिवक्ता




