रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद शहर के विभिन्न पूजा समितियां के द्वारा स्थापित किए गए मां दुर्गा के प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए पूजा समिति के लोगों को शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर दक्षिणी स्थित सूर्य मंदिर के तालाब तक ले जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इस वर्ष लोगों को पहली बार दक्षिणी सूर्य मंदिर के तालाब में प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन के निर्देशानुसार करनी पड़ी। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि प्रशासन के द्वारा जो जगह तय किया गया था वह काफी दूर है। इससे हम लोगों को थोड़ी परेशानी तो हुई लेकिन तालाब में स्वच्छ पानी हम लोगों को मिल रहा है। सबसे अधिक परेशानी शहर के अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थापित किए गए मां दुर्गा के प्रतिमा के विसर्जन में पूजा समिति के लोगों को उठानी पड़ी। पूजा समिति के लोगों का कहना है कि हम लोग मुंगेर से कलाकार बुलाकर मुंगेर वाली दुर्गा मां का प्रतिमा बनवाए थे। उसी समय हम लोगों ने संकल्प लिया था कि मां दुर्गा के प्रतिमा को कंधे पर ले जाकर विसर्जन करेंगे। संकल्प के नियमानुसार हम लोग कंधे पर मां दुर्गा के प्रतिमा का पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लगभग 12 किलोमीटर की दूरी लेकर दक्षिणी स्थित सूर्य मंदिर के तालाब पर जा रहे हैं। जहां माता दुर्गा को विसर्जन करना है। इधर सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांति समिति के मीटिंग के दौरान हुई सभी पूजा समिति से निर्णय के मुताबिक दक्षिणी सूर्य मंदिर के तालाब पर मूर्ति विसर्जन करने का निर्णय लिया गया था और इस निर्णय के मुताबिक विसर्जन का कार्य चल रहा है। जो शाम तक संपन्न होगा। विसर्जन स्थल पर तालाब में एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके साथ ही तालाब के चारों तरफ रौशनी की भी व्यवस्था की गई है। फिलहाल शांतिपूर्ण विसर्जन का कार्य चल रहा है।

Byte – संजय यादव,श्राद्धलु
जेपी केशरी,श्राद्धलु
राजीव कुमार सिंह, एसडीपीओ,जहानाबाद




