पूर्व मध्य रेल द्वारा सितम्बर माह में
यात्री सुविधा के क्षेत्र में किए गए कई कार्य

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी

हाजीपुर: 18.10.2023

पूर्व मध्य रेल यात्रियों की सुविधा हेतु सदैव तत्पर रहती है । इसी क्रम में सितम्बर माह में पूर्व मध्य रेल द्वारा कई यात्री सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है –

  1. सोनपुर मंडल के बरौनी जं. के प्लेटफॉर्म सं. 3/4 तथा 5/6 पर एक-एक लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है ।
  2. दानापुर मंडल के वानावर स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया ।
  3. दानापुर मंडल के जहानाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं.-1 का नवीनीकरण किया गया ।
  4. दानापुर मंडल के करौटा स्टेशन पर यात्रियों को साफ-सुथरा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 04 वाटर बूथ का निर्माण कराया गया ।
  5. धनबाद मंडल के हिरोडीह, सरमाटांड एवं यदुडीह स्टेशनों पर यात्रियों को धूप एवं बारिस से बचाव हेतु 18 छोटे-छोटे शेडों का निर्माण कराया गया ।
  6. यात्रियों से को आसानी टिकट उपलब्ध कराने हेतु सोनपुर मंडल के बेगुसराय स्टेशन पर 03, मानसी स्टेशन पर 02 एवं नवगछिया स्टेशन पर 02 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिग मशीन (ATVM) लगाया गया ।
  7. साथ ही दानापुर मंडल के राजगीर स्टेशन पर एक नया जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (JTBS) खोला गया है ।
  8. यात्रियों से को आसानी टिकट उपलब्ध कराने हेतु समस्तीपुर मंडल में 28 स्टेशनों पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र (YTSK) खोलने हेतु पिछले माह निविदा जारी की गयी है।
  9. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सितम्बर माह में दो नई ट्रेन – 22347/22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत तथा 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया गया ।
  10. इसके साथ ही तीन ट्रेनों – 18183/18184 टाटानगर-दानापुर का आरा जं. तक, 13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस का सासाराम तक तथा 15515/15516 दानापुर-रक्सौल का सगौली स्टेशन तक मार्ग विस्तार भी किया गया ।
  11. यात्रियों की सुविधा हेतु पिछले माह का दानापुर मंडल के जमुई स्टेशन पर, धनबाद मंडल के गढ़वा टाउन, खेलारी एवं कतरासगढ़ स्टेशन पर तथा सोनपुर मंडल के बरौनी एवं बछवारा स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव भी प्रदान किया गया ।
  12. दिनांक 12.09.2023 से दानापुर मंडल के कुलहड़िया स्टेशन पर गुड्स शेड कार्य करना प्रारंभ कर दिया है ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment