रिपोर्ट – संतोष तिवारी
हाजीपुर: 17.10.2023
पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने हेतु हर संभव कदम उठा रही है और यात्रियों से ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा करती है। फिर भी कुछ यात्रियों द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हैं । इसे रोकने हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से जुर्माना भी वसूल किया जाता है ।
चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल, 2023 से सितम्बर, 2023 तक कुल 2094 यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया तथा उनसे जुर्माने के रूप में 04 लाख 99 हजार 700 रूपये वसूल किये गये ।
जबकि केवल सितम्बर माह में पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते हुए 353 यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे जुर्माने के रूप में 77 हजार 400 रुपये वसूल किये गये ।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी




