रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ बेखौफ अपराधियों ने वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।अपराधियों ने इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सिपाही को गोली मार दी जिसमे सिपाही अमिताभ कुमार गंभीर रूप से घायल है जिन्हें आनन फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहाँ से हाजीपुर के एक नीजि नर्सिंग में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि घायल सिपाही को चार गोली लगी है जिससे सिपाही की हालत चिंताजनक बनी हुई है।घटना सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार में उस वक्त घटी है जब पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।सबसे हैरत की बात तो यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए है।इधर घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे है।




