मोतिहारी –शिव शक्ति फ्लावर मिल रघुनाथपुर के दो कर्मचारियों को लूटेरों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

लहना वसूलकर आ रहे शिव शक्ति फ्लावर मिल रघुनाथपुर के दो कर्मचारियों को लूटेरों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा जख्मी,मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना अंतर्गत शिव शक्ति फ्लावर मिल रघुनाथपुर के दो कर्मचारियों को बोलेरो सवार बेखौफ लुटेरों ने गोली मारकर वसूले गए लहना के पैसे को लूट कर नौ दो ग्यारह हो गए। उक्त गोली कांड में सीतामढ़ी के दिलीप कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं आमोदेई शोभटोला निवासी सुरेश कुशवाहा बुरी तरह से जख्मी हो गये, जिनका उपचार एसआरपी हॉस्पिटल रक्सौल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारी शिव शक्ति फ्लावर मील का लहना वसूलकर सफारी गाड़ी से आ रहे थे कि मिल के गेट पर पहुंचते ही बोलेरो सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और तवा तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा पुलिस आनन-फनन में घटनास्थल पर पहुंचकर गोली कांड के शिकार हुए दोनों कर्मचारियों को सीआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां के चिकित्सकों ने सीतामढ़ी निवासी दिलीप कुमार सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया, जबकि सुरेश कुशवाहा जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। एसआरपी हॉस्पिटल में रक्सौल डीएसपी पहुंच चुके हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। समाचार प्रेषण तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
गौरतलब हो कि शांति का प्रतीक चंपारण इन दिनों बिल्कुल अशांत हो गया है। यहां के लोग आय दिन गोली के शिकार हो रहे हैं। अभी हाल ही में पंचायत समिति सदस्य को आदापुर में गोली मारकर मौत की घाट उतार दी गई, वहीं कुछ दिन पहले छौड़ादानों में एक आलू प्याज व्यवसायी को गोली मारकर मौत की घाट उतार दी गई,वहीं मोतिहारी में छुट्टी पर आए एक फौजी को गोली मार कर मौत की घाट उतार दी गई। इस तरह से आए दिन कोई ना कोई घटनाएं हो रही है और बेखौफ अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर हो रहे हैं। जिसको लेकर चंपारण के शांतिप्रिय लोग काफी दहशत में है।

Join us on:

Leave a Comment