बागमती नदी उफान पर, दहशत में लोग!

SHARE:

रिपोर्ट: अभय कुमार श्रीवास्तव

ग्रामीण खुद से कर रहे बाढ़ से बचने के उपाय!

मुजफ्फरपुर । लगातार हो रही बारिश से जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, ऐसे में निचले इलाकों में बहुत तेज़ी से बाढ़ का पानी फैल रहा है, अगर बात करें बागमती नदी की तो बागमती नदी अपने उफान पर है, लोग दहशत में है, लेकिन इसी बीच मुज़फ़्फ़रपुर के गायघाट से एक अजीब तस्वीर सामने आ रही है, जिसमे लोग खुद से बाढ़ पूर्व तैयारी कर रहे है ताकि जब जलस्तर में ज्यादा वृद्धि हो तो आवागमन में ज्यादा समस्या का सामना न करना पड़े, लेकिन यह तस्वीर सूबे की सरकार की सच्चाई बयां कर रही है कि सरकार लाख दाबे कर लें लेकिन विकास के वादें कागजों में ही सिमट कर रह जाती है ऐसा हम इस लिए कह रहे है कि जरा देखिये इस तस्वीर को- ग्रामीण कैसे खुद से चचरी पुल बना रहे है. लेकिन सुध लेने को कोई तैयार नही.

दरअसल गायघाट प्रखण्ड के शिवदाहा पंचायत के वार्ड 11 की ये तस्वीर यंहा सैंकड़ो लोग रहते, दर्जनों घर है और इलाका निचले स्तर पर होने की वजह से बाढ़ का पानी तेज़ी से फैल रहा है, लेकिन ग्रामीणो की सुध लेने वाला कोई नही, ग्रामीण खुद से चचरी पुल बनाने को मजबूर है.

Join us on:

Leave a Comment