अपराध की योजना बना रहा दो बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

नालंदा थाना में गुप्त सूचना पर एक बड़ी वारदात को होने से रोक दिया है।दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने रविवार को राजगीर अनुमंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि नालंदा थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम लुतफलीचक स्थित बंद पड़े जेएमबी ईट-भट्ठा से अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधियों में से 2 लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। वही मौके पर अन्य लोग फरार हो गए। जिसको गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से दो अवैध देशी कट्टा,3 कारतूस,1 मोबाईल एवं दो मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।

बाइट।प्रदीप कुमार डीएसपी राजगीर

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment