कैमूर – भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भगवानपुर प्रखंड पैक्स अध्यक्ष बने बल्ली तो उपाध्यक्ष बने अरुण

आज भगवानपुर पंचायत भवन मे पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोकरम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विनोद बिहारी उपाध्याय ने किया।
अध्यक्ष पद पर पढ़ोती पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बल्ली साह हुए, तो वही उपाध्यक्ष कसेर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बने है।

सचिव पद पर पहड़िया पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र यादव बने। वही कोषाध्यक्ष भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडे को बनाया गया। मीडिया प्रभारी रामगढ़ पैक्स अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे उर्फ कट्टा बाबा को बनाया गया। भगवानपुर प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष एक स्वर में कहा कि कमेटी की गठन प्रखंड स्तर पर काफी जरूरी थी। पैक्स अध्यक्षों को काफी परेशानी हो रही थी पैक्स अध्यक्षों को नेतृत्व करने वाला प्रखंड में कोई नहीं था जैसे-तैसे काम चल रही थी। किसी भी तरह की परेशानी आने पर एक दूसरे पैक्स अध्यक्ष मूकदर्शक बना रहता था लेकिन अब संगठन होने पर अब कोई किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। बैठक में पैक्स अध्यक्षों ने एक जुटता का परिचय देते हुए सभी पद निर्विरोध हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से भगवानपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष संघ का निर्माण किया गया। 5 पदों पर चुनाव हुआ। सभी पैक्स अध्यक्ष व्यापार मंडल सहित प्रखंड के पैक्स से जुड़े जनता नए-नए अध्यक्ष सचिव को बधाई दिया। चुनाव में भगवानपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह उर्फ भानजी,तोड़ी पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम प्रताप सिंह ऊर्फ अंशु, सरैया पैक्स अध्यक्ष उमेश दुबे उर्फ मंटू, रामगढ़ पैक्स अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे उर्फ कट्टा बाबा,जैतपुर पैक्स अध्यक्ष रामकेश्वर सिंह, कसेर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र पांडे पहाड़िया पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र यादव , आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment