रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार!

नालन्दा। भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के पचासा गांव में एक अंधविश्वास का मामला प्रकाश में आया है जहां सर्पदंश से मृत महिला की मौत के बाद उसे जड़ी बूटी और झाड़-फूंक के माध्यम से जिंदा करने का प्रयास किया जा रहा था। गौरतलब है कि मुल्की देवी सुबह 5:00 बजे अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान घर के अंदर छिपे सांप ने मुल्की देवी को काट लिया। हालांकि परिजनों के द्वारा तुरंत महिला को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने महिला को उसके घर पर लाकर और इधर-उधर की बातों को सुनकर झाड़फूंक करके मृत महिला को जिंदा करने का प्रयास किया जाने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि झाड़-फूंक के माध्यम से मृत महिला को काफी देर तक जिंदा करने का प्रयास किया गया लेकिन वह जीवित नहीं हो सकी। ग्रामीण आज भी रूढ़िवादी मानसकिता जीने को मजबूर है। अभी भी ग्रामीणों को अंधविश्वास, झाड़-फूंक, जादू टोने जैसी बातों में पूरा भरोसा है तभी तो आए दिन झाड़-फूंक करके शरीर को जिंदा करने का मामला सुर्खियों में आते रहता है।




