एसडीओ ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 दुकानदारों को दिया नोटिस!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा। नवादा शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने शहर के मेन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा 12 दुकानदारों को नोटिस देते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। सदर एसडीओ ने बताया कि शहर को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आज विशेष अतिक्रमण अभियान चलाया गया है।

इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई तथा 12 दुकानदारों को चिन्हित कर नोटिस भी थमाया गया। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सड़क का अतिक्रमण नहीं करें। अपने-अपने दुकानो के आगे दुकान नहीं लगाएं, नहीं तो ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी। मौके पर सदर बीडीओ कुमार शैलेंद्र तथा सीओ शिव शंकर राय भी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment