रिपोर्ट: अरविंद कुमार

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के 6 वर्ष पूरे होने पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित!
मोतिहारी। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभुकों से ऑनलाइन बात की । इस कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण जिले के गवंदरी गांव से भी ई संजीवनी योजना की लाभुक कांति देवी एवं उनके पौत्र शुभम कुमार से प्रधानमंत्री ने बातचीत की।
बातचीत में सर्वप्रथम शुभम ने प्रधानमंत्री को अपना परिचय दिया। प्रधानमंत्री ने उनके द्वारा लिए गए सेवाओं और उससे मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी ली।

शुभम ने बताया कि “मेरी तिहत्तर वर्षीय दादी माँ कांती देवी का काफी वर्षों से मानसिक रोग का इलाज चल रहा है। हमारे गाँव -जिले में इलाज से कुछ ख़ास फायदा नहीं हुआ, इसलिए मुझे पहले बीएचयू और फिर केजीएमयू रेफर किया गया
इस वर्ष अप्रैल महीने में दादी के स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने पर हमारे घर से करीब पांच सौ किलोमीटर दूर केजीएमयू हॉस्पिटल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के बुजुर्ग मानसिक स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा प्रारम्भ हुआ। मैंने ओआरएस पोर्टल के माध्यम से आप्वाइंटमेंट ले लिया था जिसपर तारीख, समय और डॉक्टर का चुनाव पहले ही कर लिया गया था।
इलाज का पहला दिन ही था, दवा अभी बस 10 दिनों के लिए था और फॉलोअप पर आना था कि उसी दिन लॉकडाउन की वजह से ओपीडी भी बंद हो गया।
आगे कैसे क्या होगा कि चिंताओं के बीच, डॉ साहब ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है।
ई-संजीवनी ऐप के माध्यम से वह परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। सब लोग गांव वापिस आ गए।
तबसे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दादी को कई बार दिखाया जा चुका है। दादी के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है । ई-संजीवनी ऐप से बड़ी ही आसानी हुई है। घर बैठे डॉक्टर से समुचित परामर्श के साथ, दवाई की पर्ची भी प्राप्त हो जाती है।”
जिले के लाभुक को इस कार्यक्रम से जोड़ने में संजीव कुमार डीआईओ पूर्वी चंपारण और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




