रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार
बिहार थाना गेट के सामने उसे वक्त अचानक लोगों की भीड़ उमड़ गई जब अचानक एक पत्नी अपने ही पति लात घुसे और चप्पलों से धुनाई कर दी। दरअसल बिंद थाना के जाखौर गांव निवासी पिंकी कुमारी का अपने पति संजय चौधरी के ऊपर आरोप है की उसके पति के द्वारा 10 दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली है। पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसके पति के द्वारा उसे जीवन यापन करने के लिये खर्चा भी नही देता है।जबकि उसके तीन बच्चे भी है। वही पति संजय चौधरी का भी अपने पत्नी के ऊपर आरोप है कि उसकी पत्नी का 6 महीने से गांव के ही किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उसके साथ छह महीने पूर्व फरार भी हो चुकी है। फरार होने के बाद पति के द्वारा अपने पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन जब उसकी पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने दो महीना पूर्व कोर्ट में दूसरी शादी कर ली। इसी विवाद को लेकर पति-पत्नी के एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए भी सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरू कर दिया जिसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर ही अपने पति की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि इस मामले को लेकर एससी एसटी थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। जिसकी सुनवाई को लेकर दोनों बिहार शरीफ के एससी एसटी थाना में आए हुए थे।
बाइट।पति
बाइट।पत्नी
बाइट।रिश्तेदार
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




