पुलिस के डर से किउल नदी में कूदे लापता बच्चे का शव बरामद होने के बाद हंगामा, सड़क जाम!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा

– लखीसराय। बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां लापता बच्चे के शव बरामद को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। देर शाम शहर के शहीद द्वार के समीप नदी किनारे दो बच्चे बैठकर कुछ सेवन कर रहे थे जिसे देखकर पुलिस ने डांटते हुए खदेड़ा। पुलिस को देखते ही दोनों युवक किऊल नदी में कूद गए। इस दौरान एक बच्चा नदी पार कर भाग गया। जबकि दूसरा नदी में डूब गया। सुबह होते ही परिजन एवं स्थानीय लोगों ने बच्चे की बरामद करने को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस कबैया पुलिस एवं सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को बरामद किया गया। मृतक की पहचान शहर के वार्ड नं ०-13 निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस मामले में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को जांच की जा रही है।

बाइट-पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment