रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
ब्रेकिंग न्यूज़ हाजीपुर : वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के कन्हाई चौक के निकट सड़क किनारे बैठी महिला को बाइक सवारी युवक ने धक्का मार दिया जिसमें दो महिला की मौत हो गई। बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान रामपुर श्यामचंद निवासी नेवालाल राय के 65 वर्षीय पत्नी भोली देवी एवं जगन्नाथ राय के 40 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जगन्नाथ राय के घर में एक युवक का असामयिक निधन हो गया था। गुरुवार को दशकर्म के पश्चात सभी महिलाएं सड़क पर बैठी हुई थी इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने महिला को धक्का मार दिया। परिजनों ने आरोप लगाया की बाइक सवारी युवक के शराब की नशे में दूत था। जो सड़क किनारे बैठे महिला को धक्का मार दिया जिसमें दो महिला की मौके पर मौत हो गई।




