लखीसराय-परीक्षार्थियों के लिए कम पड़ गई जगह,जमीन पर बैठकर दे रहे हैं परीक्षा

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय में परीक्षार्थियों के लिए कम पड़ गई जगह,जमीन पर बैठकर दे रहे हैं परीक्षा। दरअसल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश का असर अब स्कूलों में दिखने लगा है लेकिन असर के साथ ही बदइंतजामी की भी पोल खुल रही है। जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक विद्यालय स्तरीय परीक्षा चल रही है। परीक्षा में सत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य रहने का फरमान का असर भी दिख रहा है। स्कूलों में छात्रों की भीड़ बढ़ गई। स्थिति यह बन गई है कि स्कूलों में छात्रों को बैठने के लिए जगह कम पड़ गई है। बेंच डेस्क कम पड़ गए। शहर के टाउन हॉल स्थिति परीक्षा केंद्र से जायजा लिया…..

Join us on:

Leave a Comment