मोहनिया के एसडीएम की हुई विदाई नए एसडीएम ने ग्रहण किया पदभार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के मोहनिया के निवर्तमान एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद का सोमवार को विदाई समारोह मना कर विदा किया गया। वहीं नए एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को ही पदभार ग्रहण किया। बताते चलें कि मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद का पटना के श्रम संसाधन विभाग के विशेष कर पदाधिकारी के रूप में तबादला हो गया है। वहीं पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को मोहनिया का एसडीएम पदभार मिला है। इसके बाद समाजसेवियों एवं अन्य लोगों के द्वारा पुराने एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद का विदाई समारोह आयोजित कर विदाई किया गया वहीं नए एसडीएम राकेश कुमार सिंह से पदभार ग्रहण करने के बाद परिचय प्राप्त किया गया। इस मौके पर नए एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर लाना है उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अन्य बिंदुओं को लेकर भी चर्चा किया।

Join us on:

Leave a Comment