रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा
– लखीसराय । शहर के बालिका विद्यापीठ स्कूल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन डीएम अमरेंद्र कुमार एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर डीएम अमरेंद्र कुमार ने स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूलों छात्रों को भी फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। इस दौरान डीएम ने कहा हमें अपने जिले से ही नहीं इस देश से भी फाइलेरिया रोग का समूल नाश करने के लिए अभियान के दौरान आपके घर पर आने वाले स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही दवा का सेवन करना है। डीएम ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 20 सितंबर से 06 अक्टूबर तक जिले में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे साथ ही अपने सामने दवा खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। यह दवा आपको फाइलेरिया रोग से सुरक्षित रखेगी इसको खाना है फेंकना नहीं l उन्होंने कहा कि लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डीईसी और अल्बेंडालोल की निर्धारित खुराक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खिलाई जाएगी । दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवाएं नहीं खिलाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि फाइलेरिया का कारगर इलाज नहीं है। इसकी रोकथाम ही इसका समाधान है। फाइलेरिया के लक्षण नहीं दिखने पर भी इस दवा का सेवन करना जरूरी है।
बाइट- अमरेंद्र कुमार, डीएम, लखीसराय।




