कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। कैमूर पुलिस जिले में आम लोगों से बेहतर संपर्क स्थापित करने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है इसके तहत कैमूर पुलिस जिले वासियों के घर तक पहुंच कर उनकी समस्या को सुन रही है और लोगों के बीच बेहतर काम करने के लिए जिले वासियों से सुझाव भी मांग रही है। इसी के तहत मंगलवार को कैमूर पुलिस द्वारा नो योर पीपुल और नो योर पुलिस” जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर है। इस दौरान कैमूर पुलिस उनकी समस्याओं को सुन रही है। इस दौरान कैमूर पुलिस आम लोगों से पुलिसिंग को और बेहतर करने हेतु आमजनों से सुझाव भी मांगा जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि कैमूर पुलिस जिले में आम लोगों के बीच और बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रही है इस अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर उनके समस्याओं को सुना जा रहा है और पुलिसिंग को और बेहतर करने के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगा जा रहा है।




