पंकज कुमार जहानाबाद ।
नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेस वार्ता का आयोजन प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे ने जिला प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी रवि शंकर चौहान के आवास अदलूचक दौलतपुर में प्रेस कांफ्रेंस किया
इस अभियान के तीन मुख्य स्तंभ होंगे, जिसमें देश में लाखों हेल्थ और बेलनेस सेंटरो पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाले गांव को आयुष्मान गांव भी घोषित किया जाएगा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है आप खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे सेल्फ रजिस्ट्रेशन मोड में लाभार्थियों के पास वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस आधारित वेरिफिकेशन ऑप्शन होंगे रजिस्ट्रेशन घर बैठे स्मार्टफोन के जरिए संभव हो सकेगा लोगों को इसके लिए मोबाइल फोन पर आयुष्मान कार्ड ऐप का इस्तेमाल करना होगा यहां आपको जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो पैन कार्ड या अन्य अपलोड करना होगा इसके बाद सरकार आपकी रिक्वेस्ट को वेरीफाई करने के बाद आपका नाम योजना में रजिस्टर्ड कर देगा इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत है कि देशभर में 117000 से ज्यादा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेला आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना बिहार में कराह रही है। 2018 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक राज्य भर में मात्र 13 प्रतिशत लाभार्थियों का ही गोल्डन कार्ड बन पाया है गोल्डन कार्ड बनाने के मामले में पटना 27 में नंबर पर है यहां चयनित 29 लाख 90हजार294 लाभुकों में से अब तक 3लाख 39हजार890, यानी 11.36 परसेंट लोगों का ही गोल्डन कार्ड बना है ।बिहार में 5 करोड़ 55 लाख 62 हजार 406 चयनित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है इसमें से बीते लगभग 5 साल में 76 लाख 85हजार552 लोगों का गोल्डन कार्ड बना है। इस अभियान को पीएम मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लागू किया गया है इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेले आयोजित किए जाएंगे इसमें गरीब मध्यम वर्ग के लोगों का फ्री इलाज किया जाएगा ।पात्र लोगों को तुरंत कार्ड बनाया जाएगा देश के सभी जिले के मेडिकल कॉलेज और ब्लॉक में कैंप लगाए जाएंगे। आयुष्मान भव अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहले है इसका मकसद देश के गांव कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ,सेवा पखवाड़ा संयोजक कमलेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला मंत्री बृजेश कुमार महेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार एवं सेवा पखवाड़ा संयोजक कमलेश शर्मा शामिल रहे।




