सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने किया चिकित्सा शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत हुआ चिकित्सा शिविर का आयोजन

भागलपुर,भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के स्वस्थ होने की मंगल कामना की साथ ही साथ मुफ्त में उनके शरीर के कई रोगों की जांच की गई एवं दवाइयां भी दी गई इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि यह कार्यक्रम हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत कर रहे हैं पहले शहर में भव्य झांकी निकाली गई थी फिर युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था और आज चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है लगातार सातवें दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम अपने शहर में होते रहेंगे वहीं उन्होंने कहा कि इससे शिविर में सैकड़ो लोगों का निशुल्क चिकित्सा जांच किया गया कार्यक्रम के दौरान भागलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष संतोष शाह के अलावे क यादव एवं दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment