महिला आरक्षण से सदन में बढ़ेगी आधी आबादी की भागीदारी : देवजानी मित्रा

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता देवजानी mitra ने केंद्रीय कैबिनेट से महिला आरक्षण बिल की मंजूरी मिलनेv का स्वागत किया है और इसे देश के लिए ऐतिहासिक बताया है। महिला आरक्षण बिल कैबिनेट से पास करने के लिए श्रीमती मित्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके टीम में शामिल राष्ट्रीय लोग जलशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सहित सभी केंद्रीय मंत्री को बधाई दी है। श्रीमती मित्रा ने कहा कि की महिला आरक्षण बिल दोनों सदनों से पारित होने के बाद विधानसभा लोकसभा एवं अन्य सदनों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा जहां अभी वर्तमान विधानसभा में 26 महिला विधायक हैं वहीं इस बिल के पारित होने के बाद बिहार विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 81 हो जाएगी। वही अभी बिहार से 40 लोकसभा क्षेत्र में महज दो महिला सांसद हैं वहीं महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बिहार से 13 महिला सांसद बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा वर्तमान में राज्यसभा व बिहार विधान परिषद में भी महिलाएं 10% से भी काम है जिनकी संख्या 33 परसेंट हो जाएंगे और सक्रिय राजनीति में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं दिखेंगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है जिससे देश की महिलाओं में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि सालों से अटका बिल आखिरकार अपनी राह पर अब आगे बढ़ पाएगा । इस बिल को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे थै लेकिन अब ये बिल उन अनुमानों को खुद से अलग कर आगे निकल गई है ।

देवजानी मित्रा
राष्ट्रीय प्रवक्ता
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

Join us on:

Leave a Comment