मंत्री आरके सिंह ने डायरिया मरीजों के लिए भेजा डॉक्टर्स की टीम!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

श्री आरके सिंह माननीय सांसद आरा के पहल पर वार्ड नंबर 4 उजियार टोल के बिंद टोली में डायरिया से पीड़ित मरीज हेतु डॉक्टरों की टीम भेजी गई

आरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत उजियार टोल के बिंद टोली में डायरिया का प्रकोप को देखते हुए वार्ड नंबर 4 की वार्ड पार्षद श्रीमती लाल परी देवी ने स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह को एक पत्र लिखकर इस मामले के बारे में जानकारी दीं। जानकारी मिलते ही श्री सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर की टीम को उजियार टोल के बिंद टोली में जाने हेतु निर्देशित किया । गौरतलब है कि श्री आरके सिंह जी के पहल से ही डॉक्टर आपके द्वारा जैसे कार्यक्रम REC द्वारा चलाए जा रहे हैं डॉक्टरों की टीम दौरा कर मरीजों को संबंधित मेडिकल जांच कर दवा एवं उचित इलाज कर रही है। स्थानीय सांसद सह ऊर्जा मंत्री श्री आ र के सिंह ने यह सुनिश्चित किया कि मरीजों को हर संभव मदद डॉक्टरों द्वारा मिल सके ।

Join us on:

Leave a Comment