बेगूसराय बिहट नगर परिषद में धरना देना विकास योजना को बाधित करने जैसा है:- बबीता देवी!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहट नगर परिषद के मुख पार्षद बबीता देवी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया कर्मी को जानकारी देते हुए कहा की बिहट नगर परिषद के अपमुख्य पार्षद के द्वारा धरना दिया जा रहा है। जो गलत है। बिहट नगर परिषद कार्यालय के कामकाज बाधित हो रहा है। मुख्य पार्षद बबीता देवी ने बताया कि बिहट नगर परिषद में उपमुख्य पार्षद के द्वारा मेरे पर आरोप लगाया रहा है की पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हे जो गलत है। मैं पार्षदों के साथ भेदभाव नही कर रही हूं। बबीता देवी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया कर्मियों को बताया कि नगर परिषद कार्यालय में धरना पर बैठे हुए लोग गलत कर रहे हैं बिहट नगर परिषद क्षेत्र को विकास को कम को अवरोध करने के उद्देश्य से धरना दे रहे हैं मेरे द्वारा द्वारा सभी वार्ड में समान रूप से विकास का काम कर रही हूं किसी पार्षद के साथ भेदभाव मेरे द्वारा नहीं किया जा रहा है सभी वार्ड में नगर परिषद क्षेत्र के चलने वाले विकास योजनाओं को समान रूप से किया जा रहा है। धरना देने से नगर परिषद का कामकाज बाधित हो रहा है इसके साथ ही कि विकास का काम भी अवरोध हो रहा है।
बाइट:-बबीता देवी मुखपार्षद बिहट नगर परिषद

Join us on:

Leave a Comment