डीएम रिची पांडेय ने सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्घाटन किया।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

रिची पाण्डेय आज काको प्रखंड अंतर्गत काको सूर्य मंदिर तालाब में आयोजित होने वाले सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्घाटन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित तैयारी कार्यक्रम में अंतर्गत प्राधिकरण स्तर से नामित प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा जिले के तीन प्रखंड यथा- काको, मखदुमपुर एवं हुलासगंज में समुदाय स्तर पर चिन्हित साइटस पर 06 से 18 आयु वर्ग के बालकों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण (प्रत्येक साईट पर02 बैच) में कार्यक्रम तैयार किया गया है।
अपर समाहत्र्ता सुधा गुप्ता ने बताया कि तीनों प्रखंडों में दो बैच चलाया जाएगा, जिसमें दोनों बैचों में कुल 30-30 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। प्रथम चरण दिनांक 16 सितम्बर से 27 सितम्बर, 2023 तक, द्वितीय चरण दिनांक 29 सितम्बर से 10 अक्टूबर, 2023 तक, तृतीय चरण दिनांक 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023 तक, चतुर्थ चरण दिनांक 25 अक्टूबर से 05 नवम्बर, 2023 तक तथा पंचम चरण दिनांक 07 नवम्बर से 18 नवम्बर, 2023 दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 900 बालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन कोषांग रत्ना प्रर्यदर्शिनी ने बताया कि प्रत्येक मास्टर ट्रेनर द्वारा 05-05 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैच में प्रशिक्षा की अवधि 02 से 02ः30 घंटे की होगी। काको में काको सूर्य मंदिर तालाब में मो0 रमजान आलम, मो0 उसमाँन, मुकेश कुमार हरिजन, मो0 रोहिम आलम, मो0 रेयान आलम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि हुलासगंज प्रखंड में मौजा मुरगाँव स्थित तालाब में मुन्ना कुमार पासवान, अविनाश कुमार, बलवीर कुमार, अमन कुमार तथा रामभरोसा पासवान द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा मखदुमपुर प्रखंड में मौजा+पंचायत-धराउत स्थित चन्द्र पोखर तालाब में गंगा हेमरन, श्री पांडव कुमार, गुडडू कुमार, गौरव कुमार तथा अभिषेक कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रक्षिण के प्रारंभ होने के पूर्व संबंधित मास्टर ट्रेनर साईट के आस-पास के गाँवों में जाकर चयनित बालकों एवं उनके अभिभावकों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जानकारी देंगे। प्रत्येक चरण के लिए 60 प्रशिक्षकों का चयन संबंधित अंचल अधिकारी के देख-रेख में स्थानीय मुखिया, शिक्षक, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं के सहयोग से मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा किया जाएगा। संबंधित अंचल अधिकारी का दायित्व होगा कि प्रशिक्षण समापन के दिन प्रतिभागियों के बीच तैराकी प्रतियोगिता कराकर विजयी प्रतिभागियों को मेमेंटों एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करायेंगे। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित अंचल अधिकारी को अपेक्षित सहयोग प्रदान कराने का निदेश दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment