नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगुसराय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक निजी होटल के सभागार में जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी विनय चौरसिया भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा जिला महामंत्री कुंदन भारती जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू समेत कई वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया। बैठक में 18 सितम्बर से 23 सितम्बर तक सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा और युवा मोर्चा के द्वारा किया जायेगा। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर उसकी रूपरेखा तैयार की गई बैठक के दौरान विभिन्न मंडलो के अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी को जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी ने आगामी कार्यक्रमों के प्रति कई जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बेगूसराय युवा मोर्चा के जिला प्रभारी विनय चौरसिया ने सभी मंडलो के अध्यक्षों के अब तक के कार्यों का ब्यौरा लिया एवं उसकी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विनय चौरसिया ने बेगूसराय युवा मोर्चा के अब तक के कार्यों की जमकर सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश में बेगुसराय के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ हो रही है उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह आशान्वित हूँ कि इसी प्रकार आगामी कार्यक्रमों में बेगूसराय युवा मोर्चा की टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देगी व आपके योगदान से आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल करेगी आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 18 सितम्बर को युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान के कार्यक्रम में सफलता का एक अलग आयाम रिकॉर्ड रक्तदान करवाने का काम भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदेश से मिली सराहना हेतु बधाई देते हुए कहा कि मेरी तमाम अपेक्षाओं पर आप तमाम युवा पूरी तरह खड़े उतरे हैं अब हम सब को मिल के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अपेक्षाओं पर हमें स्वयं को सत्यापित करना है। युवा मोर्चा बेगूसराय के उत्साही युवाओं ने जिस प्रकार से विगत तमाम कार्यक्रमों को अत्यंत सफल बनाया है। वैसे ही आगामी रक्तदान व सफाई अभियान समेत तमाम कार्यक्रमों को सफल बनायेगे।
बाइट :- अरविंद वर्मा , जिला अध्यक्ष बेगुसराय
बाइट:-सुमित सन्नी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, बेगुसराय




