रसोईयों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के रसोईया संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार से रसोईया संघ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बता दें कि कैमूर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में रसोईया संघ के माध्यम से मध्यान भोजन तैयार किया जाता है जहां रसोईया संघ काम करती है। इसी क्रम में शुक्रवार को
भभुआ जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एमडीएम रसोइया महासंघ के रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान रसोइयों ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे रसोईया सह सहायकों को शिक्षा विभाग का चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। रसोईयों ने कहा कि 18 हजार रुपए मासिक वेतन व 10 हजार रुपए पेंशन अभिलंब लागू करें। इस तरह ऐसे और मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर रसोईयों संघ ने धरना प्रदर्शन कियाह। ताकि सरकार हमारी मांगों को पूरा करें अन्यथा आगे भी धरना प्रदर्शन करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment