अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना नगर मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एव पूजनोत्सव का 79 वां समारोह-2023 का उद्घाटन बिहार के पूर्व डिप्टी सीएन एव राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने किया एव पटना की महिला मेयर सीता साहू के द्वारा किया गया ,इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंच से बाबा गणिनाथ की जय के नारे लगाए ,
इस मौके पर सुशील मोदी ने कहां की लगभग 30 साल से बाबा गणीनाथ के पूजा के अवसर पर आता हूं ,किसी को बुलाबा नही दिया जाता है किसी को निमंत्रण नही दिया जाता फिर भी बाबा गणिनात के जन्मोत्सव में हजारों की संख्या में लोग पूजा करने आते है ,सुशील मोदी ने कहां की मध्य देशीय समाज कोई सम्पर्ण लोग नही है गरीव है हमलोग जब सरकार में थे तो हमलोग इस समाज को आरक्षण देने का काम किया था ,इसका परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग मुखिया बन रहे है प्रमुख बन रहे है और सरकारी नॉकरी में जा रहे है बाबा गणीनाथ की जयंती के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ आई हुई है सुशिल मोदी ने महिलाओं से कहा की बच्चो को पढ़ाइए जरूर यदि पेट काट कर भी पढ़ाना पड़े तो ,खास कर बच्चियो को पढ़ाईये ,यदि बच्ची पढ़े गी तो पूरा का पूरा परिवार पढ़ जाएगा ।
वही राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहां की अब तो सरकार हर तरह की मदद करती है सरकारी स्कूलों में फी नही लगता है दिन का खाना भी मुफ्त मिलता है किताब कॉपी भी मुफ्त मिलती है और जिनके पास पैसा है वह अपने बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते है सुशील मोदी ने कहां की आज के समय लडकिया स्कूल में लड़कों से ज्यादा रिजल्ट कर रही है आज महिला समाज के हर क्षेत्र में मर्दो का मुकाबला कर रही है लड़को को घूमने फिरने से फुर्सत नही है पर लडकिया मन लगाकर पढ़ती है ।
वही राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहां की जो भी गणिनाथ की पूजा करते है वह संकल्प ले कि अपने बच्चे -बच्चियो की शादी बिना तिलक दहेज के करेगे ,मर्द से ज्यादा जो महिलाएं है वह दहेज के लिए पागल होती है ।सुशील कुमार मोदी ने कहां की दहेज का मतलब हो गया उसका बेचना उसकी कीमत लगाना ,वही राज्यसभा संसद ने कहां की अब शादी विवाह में जात -पात से ऊपर उठिए ।
वही पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने कहां की सबको भगवान सद्बुद्धि और अमन चैन दे ।




