पंकज कुमार जहानाबाद ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए दिनांक 03 सितंबर 2023 से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है*, जिसके तहत लोगों को विभिन्न विषयों की कानूनी सलाह निःशुल्क दिया जाना है। इस क्रम में दिनांक 10 सितंबर 2023 से लेकर 25 सितंबर 2023 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सारणी इस प्रकार है:-
*समय 11 बजे10 सितंबर 2023 को डॉ० भीमराव अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय, दक्षिणी में नालसा विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत *एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी सेवाओं विषय पर पर परिचर्चा का आयोजन17 सितंबर 2023 को सिकरिया पंचायत में आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2010 के विषय पर पर परिचर्चा का आयोजन। 24 सितंबर 2023 को पूर्वी सरेण, टेहटा, पंचायत मखदुमपुर प्रखंड में सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के विषय पर पर परिचर्चा का आयोजन।25 सितंबर 2023 को मंडल कारा में *बिहार प्रिजनर्स (पेरोल) रूल्स,1973 एवं प्ली बारगेनिंग के विषय पर परिचर्चा का आयोजन।
अतः जिलावासियों से अपील है कि उक्त विधिक जागरूकता शिविर में भाग लेकर विभिन्न कानूनी विषयों से अवगत हो सकते हैं एवं इस विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम के
माध्यम से कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं ।




