विधायक आवास में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने सामान समेत किया गिरफ्तार

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

एंकर:–आरजेडी विधायक ललन यादव के आवास से नल चोरी किए जाने की घटना में पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। पुलिस ने 24 घंटे में इस मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने चोर प्रिंस मिश्रा को गिरफ्तार किया है। प्रिंस मूलतः सीतामढ़ी का रहने वाला है। पटना के बुद्धा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि चोरी का नल कबाड़ में बेच दिया है। पुलिस ने कबाड़ से चोरी किये गए 8 नल को बरामद किया है। साथ ही कबाड़ी दुकानदार फुलदेव साह को भी गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में संलिप्त प्रिंस मिश्रा और चोरी का नल खरीदने वाले कबाड़ी फुलदेव शाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बताते चले कि बीते सोमवार को पटना के वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित विधायक फ्लैट में दिन-दहाड़े चोरी हुई थी। एक ही घर में 2 दिन पहले भी चोरी हुई थी। इसके खिलाफ विधायक के परिजनों मामला दर्ज कराया था। 2 दिन बाद फिर चोरी हो गई। चोर भी सिर्फ घर में लगे नल के टोटी, बेसिन में लगे नल को ही ले उड़े थे।

बाइट :- नुरुल हक, डीएसपी पटना

Join us on:

Leave a Comment