रिपोर्ट :- निभाष मोदी!
भागलपुर में डेंगू मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि, 21 दिनों के अंदर डेंगू पीड़ितों की संख्या 137 के पार, तीन की मौत
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, जिलाधिकारी ने संभाली कमान
भागलपुर में डेंगू मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है , डेंगू जैसे बीमारी से भागलपुर में अफरा तफरी का माहौल हो गया है 21 दिन के अंदर डेंगू से पीड़ितों की संख्या 137 के पार पहुंच चुकी है, मरीजों की हालत गंभीर हो रही है, वहीं साढ़े चार वर्ष की बच्ची रिद्धिमा आर्य समेत दो लोगों की मौत भी हो चुकी है वही रिद्धिमा के पिता रवि कुमार भी डेंगू से ग्रसित है, उसके भी हालत काफी नाजुक है, भागलपुर के लोग कोरोना के बाद अब डेंगू से परेशान दिख रहे हैं। भागलपुर के जेएनएनएमसीएच में दर्जनों मरीज भर्ती है यहां 7 मरीजों की हालत गंभीर है इसको लेकर पटना से रिसर्च संस्थान राजेंद्र मेमोरियल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस के तीन इंटरमीडियोलॉजिस्ट की टीम दो दिवसीय इंटर में लॉजिकल सर्वे के लिए भागलपुर पहुंची है इस दौरान टीम जेएनएमसीएच अस्पताल पहुंची यहां अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों संग टीम ने परिस्थितियों का जायजा लिया आज टीम ने पहले दिन मायागंज क्षेत्र का सर्वे किया। नियम क मेडिकल हॉस्पिटल में 100 बेड का फैब्रिकेटेड अस्पताल बनाया गया है जहां डेंगू के मरीजों का शिफ्ट किया गया 17 बेड एचडीयू है साथ ही लगभग 70 बेड रिजर्व है। वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल में भी डेंगू बीमारी से लड़ने के लिए डॉक्टर बेड के साथ-साथ दवाइयां के बीच समुचित व्यवस्था रखे हैं कुल मिलाकर भागलपुर की स्थिति काफी भयावह है।
भागलपुर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों नगर निगम के नगर आयुक्त एवं कई वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, भागलपुर में डेंगू मरीज की भयावह स्थिति देखते हुए जल्द से जल्द मायागंज अस्पताल और सदर अस्पताल में बेड की व्यवस्था बढ़ाई गई है साथ ही जिलाधिकारी ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि एक जगह जमा दिन तक पानी जमा नहीं रखे एवं फुल बांह वाले कपड़े पहनने की बात कही है साथ ही रात में मच्छरदानी लगाकर ही सोने की बात कही साथ ही साथ लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जागरूकता रथ भी निकल गई है जिससे लोग डेंगू की बीमारी को जाने और सचेत हो सके। इस जागरूकता रथ को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
डेंगू मरीज की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के बाद पटना से आए तीन सदस्य टीम ने दो दिन में 375 घरों का सर्वे किया, इस दौरान 71 घरों में डेंगू के लार्वा का सैंपल लिया गया इस दौरान टीम ने लोगों से कहा कि घर में किसी भी स्थिति में तीन दिन से ज्यादा पानी स्टोर कर नहीं रखें, डेंगू का लार्वा तीन दिन में ही साफ पानी में तैयार होता है और वही खतरे का कारण बनता है।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा डेंगू जैसी बीमारी भागलपुर शहर में काफी तेजी से बढ़ रहा है इसके रोकथाम के लिए हम लोगों ने सदर अस्पताल एवं मायागंज अस्पताल में बेड डॉक्टर एवं दवाइयां की व्यवस्था कर रखी है साथ ही जागरूकता रथ भी गांव गांव जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में बता रही है लोगों से मेरा अपील है आप पानी को जमा कर ना रखें मच्छरदानी में सोए फूल स्लिप्स कपड़े पहनें जिससे डेंगू से बचाव हो सके।
राजकुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया सदर अस्पताल में हम लोगों ने डेंगू के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए पूरी तैयारी कर रखी है दवाइयां से लेकर पर्याप्त बेड तक तैयार हैं।
डॉ अशोक कुमार आरएमआरआईएमएसके एडिशनल डायरेक्टर ने बताया कि यह चिंता का विषय है इस तरह से डेंगू के मरीज का अचानक इतनी संख्या में बढ़ाना लेकिन भागलपुर के सदर अस्पताल एवं मायागंज अस्पताल में पूरी तैयारी कर ली गई है साथी आसपास के गांव में भी सर्वे किया जा रहा है इसके बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं उम्मीद है जल्द डेंगू बीमारी पर हम लोग कामयाबी पालेंगे।




